गिद्धौर में RLSP कार्यकर्ताओं ने की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 23 अगस्त 2020

गिद्धौर में RLSP कार्यकर्ताओं ने की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

 


Gidhaur News :- राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की एक बैठक पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल की अध्यक्षता में रविवार को गिद्धौर में सम्पन्न हुई।  बैठक मे  पार्टी हित के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत अध्यक्ष को हर बुथ स्तर तक लोगो को पार्टी की सिद्धान्तों की बात रखने को कहा गया और विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी करने को कहा गया। वही, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सिद्धांतों के विचारों को गांव-गांव तक फैलाने पर भी चर्चा किया गया। झाझा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महागठबंधन जिस भी लोगो को टिकट दे उसकी जीत सुनिश्चित हो इस पर सभी को मन से काम करने को लेकर भी  चर्चा एवं विचार किया गया। 

मौके पर डॉ शशिशेखर कुमार,भोला साव, पंकज कुमार,धर्मेन्द्र कुमार, सदानंद मंडल, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार, झाझा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश देशबंधु, सहित दर्जनों रालोसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


 

 

Post Top Ad -