गिद्धौर : भौराटांड़ में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, महिला समेत 3 गम्भीर रूप से घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 23 अगस्त 2020

गिद्धौर : भौराटांड़ में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, महिला समेत 3 गम्भीर रूप से घायल

 


Gidhaur News :- गिद्धौर- जमुई मुख्य राजमार्ग पर भौराटांड गांव के समीप एक टेम्पू वाहन चालक द्वारा अनियंत्रित होकर पलट जाने से वाहन पर सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकरी के अनुसार , हरे रंग की बिना नम्बर प्लेट वाला ऑटो जमुई के नीमा से उक्त टेम्पू वाहन सवारी को लेकर तेज रफ्तार में गिद्धौर जमुई मुख्य मार्ग होते हुए रतनपुर जा रहा था कि इसी दौरान भौराटांड गांव मोड़ के समीप चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया व टेम्पू वाहन मुख्य राजमार्ग पर पलटते हुए 50 मीटर घसीटते हुए चली गई। इस घटना में टेम्पू पर सवार एक महिला के बायें हाथ सहित कई अन्य जगहों पर गंभीर चोटें है। वहीं, घटना में दो अन्य लोगों को भी चोटें आयी है। इधर , घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टेम्पू वाहन को खड़ा किया गया व आनन फानन द्वारा ग्रामीणों द्वारा घायलों को एक अन्य वाहन से सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया। इधर, सड़क दुर्घटना की जानकरी गिद्धौर थाना पुलिस को मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर  वाहन को अपने कब्जे में लें मामले की तहकीकात कर रही है।


  


Post Top Ad -