सत्यम की मदद को पहुंचे LJP नेता राष्ट्रदीप सिंह, खाद्य सामग्री बांटकर की आर्थिक सहयोग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 23 अगस्त 2020

सत्यम की मदद को पहुंचे LJP नेता राष्ट्रदीप सिंह, खाद्य सामग्री बांटकर की आर्थिक सहयोग

 


【 News Desk | अभिषेक कुमार झा 】:- सत्यम प्रकरण प्रकाश में आते ही जिले भर के विभिन्न जगहों से सत्यम को राहत सामग्री मिल रहे हैं। कई राजनीतिक चेहरे भी सत्यम के घर अपनी हाजरी लगा रहे हैं।  छेड़ी गयी मुहिम के 5वें दिन भी राहत सामग्री का वितरण जारी रहा। मुहिम को लेकर किया गया प्रयास अब परिणाम देने लगा है। 

रविवार को लोजपा के युवा प्रदेश महासचिव राष्ट्रदीप सिंह पहुंचकर सत्यम से मिले और उसका दर्द बांटा। भावुक स्वर में लोजपा नेता ने कहा कि कुदरत के आगे किसी का जोर नही चला है। इस आपदा की शिकार हुई सत्यम की मां के कमी उसको न खले इसको लेकर सत्यम को खाद्य सामग्री, पठन-पाठन सामग्री सहित आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं, लोजपा नेता ने आगामी भविष्य में भी सत्यम के हरसम्भव मदद का आश्वाशन दिया। उन्होंने

 सत्यम के सहयोग के लिए स्वेच्छा से सभी को आगे आने का आह्वाहन किया। 

वहीं,  लोजपा नेता राष्ट्रदीप सिंह ने सिविल सर्जन व अस्पताल प्रभारी से सम्पर्क कर उक्त आपदा में घायल हुए एक महिला व एक पुरुष के समुचित इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध कराई।


इधर, सत्यम प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गिद्धौर अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने कहा कि सत्यम को मिलने वाली सरकारी सहायता की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। सोमवार तक सत्यम को सरकारी सहायता राशि दे दी जाएगी। 


 

Post Top Ad -