ब्रेकिंग : पुतुल कुमारी थामेगी RJD का दामन ! तैयार है एंट्री गेट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 29 अगस्त 2020

ब्रेकिंग : पुतुल कुमारी थामेगी RJD का दामन ! तैयार है एंट्री गेट

 【 News Desk | अभिषेक कुमार झा 】:-

बिहार में विधान सभा चुनाव का विगुल बजते ही विभिन्न राजीनीतिक सन्गठन की गतिविधियों को गति मिल गयी है। इस चुनावी समर में कयासों की बयार चल पड़ी है। इसी बयार में पुतुल कुमारी को आरजेडी की छाया मिलने की खबर मिल रही है। 


कभी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बांका से चुनावी मैदान में उतरने वाली पुतुल कुमारी अब राजद का दामन थमने जा रही है ! हालांकि, राजनीतिक दल द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा तो नही हुई, पर राजद के अधिकारिक सूत्रों की माने तो , पुतुल कुमारी के लिए RJD का एंट्री गेट सजाया जा चुका है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं यहां तक है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधानसभा चुनाव के पूर्व अब पुतुल देवी लालटेन थामेगी। 

 बता दें, वर्ष 2010 में पति पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के निधन पश्चात उपचुनाव में बांका लोकसभा से जीतकर पहली बार पुतुल कुमारी सांसद बनी थी। फिर 2014 में बांका लोकसभा सीट से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ी, लेकिन RJD ने इन्हें करारी शिकस्त दी थी। अब , यदि अटकले यकीन में बदली तो, इस चुनावी माहौल में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी को सीएम की कुर्सी तक पहुँचाने में पुतुल कुमारी कितनी मददगार होगी,  ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

Responsive Advertisement