गिद्धौर : बैंक ऑफ इंडिया में उमड़ रही भीड़, ग्राहक भूल रहे मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेनसिंग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

गिद्धौर : बैंक ऑफ इंडिया में उमड़ रही भीड़, ग्राहक भूल रहे मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेनसिंग

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) : बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) के गिद्धौर शाखा (Giddhaur Branch) पर लग रही भीड को नियंत्रित करने के लिए शाखा परिसर में सुरक्षाकर्मी तो हैं लेकिन कोरोना वायरस (Corona Virus) से बचने के लिए सोशल डिस्टेनसिंग (Social Distancing) का पालन नहीं कराया जा रहा है. लोग धक्का मुक्की करते हुए बैंक के अंदर जाने को विवश हैं. ऐसे मे कोरोना महामारी से बचाव होना अंसंभव सा लग रहा है.
बता दें कि पेंशन, सरकारी योजना, मनरेगा मजदूरी सहित अन्य बैंक उपभोक्ता बैंक ऑफ इंडिया की गिद्धौर शाखा में रुपए निकालने अथवा रुपए जमा करने पहुंच रहे हैं. बैंक उपभोक्ता जल्दी काम होने के चक्कर मे सोशल डिस्टेनसिंग को भूल रहे हैं. इसके अलावा चुनिंदा लोग ही मास्क या गमछे का इस्तेमाल कर रहे.
अधिकांशतः लोग सुरक्षा उपायों और निर्देशों का पालन नहीं करते हैं. वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मी भी मूकदर्शक बने हुुए हैं. क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस तरह भीड़ लगने पर यदि उनमें कोई कोरोना संक्रमित है तो ऐसे में इलाके में भी संक्रमण बढ़ सकता है. बुद्धजीवियों का कहना है कि स्थानीय एवं जिला प्रशासन को बैंक शाखाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

Responsive Advertisement