सत्यम की झोली में युवाओं ने सौंपी राहत की पोटली, युवाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 22 अगस्त 2020

सत्यम की झोली में युवाओं ने सौंपी राहत की पोटली, युवाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ

 


आर्थिक, सामाजिक, और भौतिक सहयोग से सत्यम के जीवन मे आ रहा है बदलाव


[ News Desk | अभिषेक कुमार झा ] :- मां और पिता का सिर से छाया छिन जाने के बाद अनाथ हो चुके सत्यम की मदद के लिए लोग आने लगे हैं। सत्यम की शिक्षा, दीक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए कई नौजवानों ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। एक गुमनाम से मामला और सोशल मीडिया पर छिड़ी मुहिम से बीते दिनों युवाओं के एक शिष्टमंडल ने सत्यम के जख्मों पर मानवता का मरहम लगाया । इस शिष्टमंडल में भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह भी मौजूद रहे। 

इस दौरान जमुई में एक कोचिंग संचालन कर रहे चन्दन मिश्र ‘लड्डू’ ने सत्यम के शिक्षा दीक्षा की जवाबदेही उठाते हुए उसे शैक्षणिक सामग्री सौंपी। श्री मिश्र ने कहा कि सत्यम मेधावी छात्र है। बेहतर मार्गदर्शन और उपलब्ध साधन संसाधनों में बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। इसके लिए शिक्षण सामग्री सत्यम को सौंपी गई है।

वहीं, इस मुहिम में अपनी भागीदारी निभाते हुए भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने सत्यम को राहत सामग्री की पोटली सौंपी, और पूरे घटनाक्रम से अवगत हुए। वहीं, श्री कुमार ने आगे भी हर सम्भव मदद का बीड़ा उठाते हुए सत्यम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद साइकिल यात्रा विचार मंच के सदस्य हरेराम सिंह, सन्दीप रंजन, अभाविप के विभाग संयोजक शैलेश भारद्वाज ने सत्यम से हमदर्दी जताते हुए निकटम भविष्य में घरेलू जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

इधर, अपने तबाह जीवन में उमंग को टटोलने के लिए हमदर्द की तलाश कर रहे सत्यम ने इन सभी का आभार व्यक्त करते हुए सबों को साधुवाद का पात्र बताया है, जिनके सहयोग से सत्यम की तकलीफें थोड़ी बहुत आसान हो रही है।



कौन क्या देकर बने सत्यम के हमदर्द -



सरकारी सहायता की आस ताक रहे सत्यम  की मदद को कई वर्ग के लोगों का उसके घर पर आना जाना लगा है। इसी क्रम में अपने यथाशक्ति और समर्पित भाव सत्यम को कई मायने में सहायता मिल रही है। इनमे से मुख्यतः ये शामिल हैं।

1). मिलेनियम स्टार फाउंडेशन - 12वीं तक के शिक्षा की जिम्मेदारी

2). कुमार सुदर्शन सिंह - खाद्य पदार्थ की पूर्ति

3). चंदन मिश्र लड्डू - शिक्षण सामग्री की पूर्ति

4). हरेराम सिंह , सन्दीप रंजन , शैलेश भारद्वाज - घरेलू सामान की पूर्ति।

5). दीपा कुमारी - आर्थिक सहायता

6). अजीत झा - आर्थिक सहायता

7). विनोद कुमार सिन्हा -आर्थिक सहायता

8). शुभम कुमार - पहनने के लिए कपड़े

9). शिवम कुमार राजपूत - खाद्य सामग्री

10). राहुल भवेश - खाद्य सामग्री, आर्थिक सहायता


आप भी कर सकते हैं सत्यम को सहयोग -



सत्यम के जख्मों पर आप आर्थिक मरहम लगा सकते हैं। इसके लिए सत्यम कुमार साव के नाम से यूको बैंक गिद्धौर में संचालित खाता संख्या - 05973211048480 में इच्छानुसार आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।



Post Top Ad -