सत्यम के जख्मों पर राहुल ने लगाया मानवता का मरहम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 22 अगस्त 2020

सत्यम के जख्मों पर राहुल ने लगाया मानवता का मरहम

 


【 News Desk | अभिषेक कुमार झा】:- झाझा विधानसभा क्षेत्र में अपनी दावेदारी पेश करने वाले राहुल भवेश ने सत्यम से मुलाकात कर उसके नाजुक जख्मों पर मानवता का मरहम लगाया। भाजपा नेता श्री भवेश के साथ उनके सहयोगी सतीश गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत साव भी शामिल रहे। 

इस दौरान श्री भवेश ने सत्यम को खाद्य सामग्री की भरी बोरी सौंपते हुए आर्थिक सहयोग भी किया। सत्यम से बात चीत के क्रम में राहुल भवेश ने उसकी स्थिति पर आगामी भविष्य में बालिक होने और सत्यम को रोजगार उपलब्ध कराने की भी बात कही। उन्होंने मीडिया को इसका श्रेय देते हुए कहा कि समाज का आईना कह जाने वाले पत्रकार द्वारा उक्त मामला संज्ञान में आते ही वे सत्यम की मदद को जुट गए। उन्होने कहा कि सत्यम उनके भतीजे तुल्य है। भाजपा नेता भवेश ने सत्यम की बड़ी बहन व बहनोई से मुलाकात कर जल्द ही सरकारी राशि दिलवाने के आश्वाशन दिया।

उन्होने कहा सत्यम को सरकारी सहायता की उपलब्धता के लिए प्रशासनिक, राजनीतिक व विभागीय स्तर तक भी वे प्रयास करेंगे। 



Responsive Advertisement