गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर में 50 लोगों के लिए गए कोरोना सैम्पल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 22 अगस्त 2020

गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर में 50 लोगों के लिए गए कोरोना सैम्पल

 


[ Gidhaur News। अभिषेक कुमार झा ] :- राष्ट्रव्यापी वैश्विक महामारी कोरोना से गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के 3 दर्जन लोग संक्रमित हो चुके हैं। अपनी जड़ें गहरी कर रहे कोरोना पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन पर गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर में गिद्धौर पीएचसी द्वारा निःशुल्क कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। 

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रियदर्शनी कुमारी ने बताया कि विभागीय निर्देशन और कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर में शिविर आयोजित कर 50 लोगों की कोरोना वायरस जांच सैंपल ली गई। 

इस मौके पर बीसीएम निधि कुमार, लैब टेक्नीशियन राजकुमार सिंह,  डेटा ऑपरेटर रणजीत कुमार, आशा किरण कुमारी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। 



Post Top Ad -