लक्ष्मीपुर : मोहनपुर उपरी टोला को पक्की सड़क मयस्सर नहीं, पैदल चलना हुआ दूभर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 20 अगस्त 2020

लक्ष्मीपुर : मोहनपुर उपरी टोला को पक्की सड़क मयस्सर नहीं, पैदल चलना हुआ दूभर

 


 Lakshmipur News [राजीव कुमार बर्णवाल ] :- लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित महादलित गांव मोहनपुर उपरी टोला में सरकार के पक्की सड़क का दावा फिस्सडी सिद्ध हो रहा है।

 उक्त टोले में रहने वाले 50 से अधिक घरों को मुख्य सड़क से जोडने वाली लगभग एक किमी लंबी सड़क मार्ग का आजतक पक्कीकरण नही हो सका, लिहाजा लोगों को  काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की  परेशानी तब और अधिक बढ़ जाती है जब हल्की सी भी बारिश हो जाती है। ऐसी स्थिति में वाहनों से तो दूर लोगों का पैदल चलना भी   मुश्किल हो जाता है। ऐसा नहीं है कि उक्त सड़क के  पक्कीकरण के लिए लोगों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियो का ध्यान आकृष्ट नही कराया। दो माह पूर्व उपरी टोला में महादलितों के बीच  खाद्यान्न का वितरण करने  आए क्षेत्रीय विधायक डॉ.  रवीन्द्र यादव से स्थानीय  लोगों ने शिकायत  की। इसके पूर्व सांसद  चिराग पासवान से भी मिलकर लोगों ने अपनी  समस्याओं से अवगत कराया लेकिन आजतक कोई पहल नहीं की गई। स्थानीय लोगों में  पक्की सड़क को लेकर काफी आक्रोश है। लोगों ने  आगामी विधानसभा चुनाव में सडक नही तो वोट नही  देने का निर्णय लिया है।

 स्थानीय ग्रामीणों मे  बिनोद दास, संजय  दास, कैली देवी, लछिया देवी, संतोष कुमार, किरण  देवी, सबिया देवी व दिलीप  दास आदि का कहना है कि चुनाव के पूर्व अगर उन्हें पक्की सडक नही दी गई तो वे लोग एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में वोट नही देने का निर्णय लेंगे।


Edited by - Abhishek Kr. Jha



Post Top Ad -