सोनो के एक शिष्टमंडल ने की नवपदस्थापित एसपी का स्वागत, निर्वतमान को दी विदाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 20 अगस्त 2020

सोनो के एक शिष्टमंडल ने की नवपदस्थापित एसपी का स्वागत, निर्वतमान को दी विदाई

 


Jamui (जमुई) :- जमुई स्थित समाहरणालय में बुधवार को आयोजित विदाई समारोह के दौरान निवर्तमान एसपी के सम्मान व नए एसपी के स्वागत को सोनो प्रखंड के एक शिष्टमंडल पहुंचे। इस दौरान जमुई जिला के निवर्तमान एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनु के स्थानांतरण शिष्टमंडल द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी।

वहीं, नव पदस्थापित एसपी पी.के. मंडल को पुष्प-गुच्छ देकर अभिनन्दन किया गया। 

शिष्टमंडल में शामिल सोनो स्थित परवाज़ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एम एस परवाज़, सत्येन्द्र राय, उमेश बर्णवाल, किशोर राम, मो. शमशाद आदि द्वारा संयुक्त रूप से निवर्तमान एसपी को पगड़ी पहनकर विदाई एवं नव पदस्थापित एसपी का बुके के साथ गर्मजोशी से अभिनन्दन किया।


इधर, निवर्तमान एसपी डॉ. एनामुल हक मेंगनु ने कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए ईमानदारी सबसे बड़ा हथियार है इसे कभी नही छोड़ना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों के स्नेह और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जमुई सदैव उनके हृदय में रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी थानाप्रभारी के सहयोग ने एक बेहतर पुलिसिंग का परिचय दिया है, इसके लिए वे भी साधुवाद के पात्र हैं। स्थानीय समाजसेवियों, मीडियाकर्मियों, व कार्यालय कर्मियों का भी निवर्तमान एसपी ने हृदय तल से आभार व्यक्त किया है। वहीं, सोनो से आये उक्त शिष्टमंडल के इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।

 

Edited by -Abhishek Kr. Jha



Responsive Advertisement