गिद्धौर : भाजपा नेता के आवास पर हुई चुनावी चर्चा, सत्यम प्रकरण का भी हुआ जिक्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 26 अगस्त 2020

गिद्धौर : भाजपा नेता के आवास पर हुई चुनावी चर्चा, सत्यम प्रकरण का भी हुआ जिक्र

 



Gidhaur News :-  प्रखंड स्थित भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह के आवास स्थान पर एक बैठक आयोजित कर केतरु नवादा गांव के सत्यम को आपदा सहायता राशि मिलने पर बधाई दी गयी। मौके पर भाजपा नेता कुंमार सुदर्शन सिंह ने कहा कि सत्यम के लिए हक की लड़ाई लड़ने वाले असली योद्धा हैं। बैठक में शामिल मंडल अध्यक्ष रणजीत साव, बरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र यादव, चुनाव सेल सह संयोजक बिनोद यादव ने सत्यम को सहायता राशि दिलवाने वालों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद का पात्र बताया।

इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने पर भी चर्चा हुई। श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय जकड़ मजबूत करने के लिए बूथ को सशक्त करना जरूरी है, इसके लिए मण्डल अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एनडीए को चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प लेते हुए बैठक का समापन किया गया।



Responsive Advertisement