जमुई : नवपदस्थापित एसडीओ से मिले भाजपा महिला मोर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 26 अगस्त 2020

जमुई : नवपदस्थापित एसडीओ से मिले भाजपा महिला मोर्चा

1000898411

 

PicsArt_08-26-10.42.04


[ News Desk | अभिषेक कुमार झा ] :- जिले में नवपदस्थापित एसडीओ प्रतिभा रानी से एक शिष्टाचार मुलाकात करने भाजपा महिला मोर्चा पहुंची। इस बीच सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष साधना सिंह व महामंत्री सुनीता सिंह ने डायरी कलम देकर उनका अभिनन्दन किया ।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि जमुई के लिए बहुत ही गौरव की बात है जहां एक बेटी जमुई केअनुमंडल पदाधिकारी के रूप में कमान संभाली है । महिलाओं के लिए ये प्रेरणास्त्रोत बनी है, इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा इनका अभिनन्दन करते हुए अपनी शुभकानाएं देती है। वहीं एसडीओ ने जमुई में शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने एवं महिला मोर्चा का आभार जताते हुए  महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर कार्रवाई की बात कही।

इधर, निवर्तमान एसडीओ लखिन्द्र पासवान को सम्मानित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा के ओर से उनके कार्यकाल को सराहा।



Post Top Ad -