भीठरा में पुलिस पर पथराव : 15 नामजद सहित 5 दर्जन अज्ञात पर दर्ज हुई एफआईआर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1001000061

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 26 अगस्त 2020

भीठरा में पुलिस पर पथराव : 15 नामजद सहित 5 दर्जन अज्ञात पर दर्ज हुई एफआईआर

1000898411

 

PicsArt_08-26-10.47.19

Sono News :- गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान थाना क्षेत्र के बलथर पंचायत के भीठरा में रविवार की रात पुलिस पर पथराव की घटना में शामिल उग्र युवकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोनो थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई गई प्राथमिकी में 50 - 60 अज्ञात के साथ ही 15 लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि रविवार की रात 10.35 में सूचना मिली कि भीठरा में गणेश पूजा मूर्ति विसर्जन करने ले जा रहे कुछ लोगों द्वारा डीजे पर डांस किया जा रहा है व सड़क पर आने वाले गाड़ियों को रोक कर सड़क बाधित किया जा रहा है। विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना को देखकर सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सड़क पर डांस कर रहे लोगों को ऐसा करने से मना किया। पर कुछ लोग पुलिस को देखते ही उग्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ गाली गलौज व नारेबाजी करने लगे।इतना ही नहीं उग्र लोग जान मारने की नियत से पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया साथ ही कुछ लोग जवानों से हथियार छीनने का भी प्रयास कर रहे थे। इस घटना में जवान मधुबन कुमार मोहित, श्रवण कुमार सिंह व बिंदेश्वर कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। किसी तरह भीड़ से निपट कर घायल जवानों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया।


Post Top Ad -