वार्ड सदस्य को मारी गोली, किया घायल। - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 5 अगस्त 2020

वार्ड सदस्य को मारी गोली, किया घायल।



अलीगंज :- चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में मंगलवार की रात्रि लगभग 9 बजे वार्ड सदस्य उचित यादव उर्फ टेनी यादव को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने अलीगंज पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज लिए पटना रेफर कर दिया गया है।बताया जाता है कि वार्ड सदस्य गांव के दक्षिण दरगाह की ओर से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी पहले से रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दिया जिसमें वार्ड सदस्य को पेट व जांघ के उपर तीन गोली लगी है। गोली की आवाज आस पास के सुन दौडे तो अंधेरा का फायदा उठाकर अपराधी भाग निकला। घटना का कारण गांव में ही गुटों में शराब बिक्री को लेकर वर्षो से आपसी तनाव की बात बताई जा रही है। 
गौरतलब है कि,  वर्षो से शान्त रहने वाला इस्लामनगर में गोली चलने से फिर गांव में लोगों के बीच भय व दहशत व्याप्त है।
 
" _गोली एक युवक को लगी है, इलाज के लिए  कही बाहर गया है। अभी तक लिखित आवेदन किसी के द्वारा नही दिया गया। आवेदन मिलते ही उसकी जांचकर कारवाई शुरू कर दी जाएगी।_ " 
        - विजय कुमार, थानाध्यक्ष, चन्द्रदीप

Post Top Ad -