गिद्धौर रेलवे स्टेशन में फहराया गया तिरंगा, दो गज दूरी का हुआ पालन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 16 अगस्त 2020

गिद्धौर रेलवे स्टेशन में फहराया गया तिरंगा, दो गज दूरी का हुआ पालन

 


【 Gidhaur News | Abhishek Kumar Jha 】 :- देश के स्वतंत्रता की 74वे वर्षगांठ पर गिद्धौर रेलवे स्टेशन (Gidhaur Railway Station) परिसर में तिरंगा फहराया गया। इसकी अगुवाई स्टेशन मैनेजर टी डी सिंह ने की। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर ध्वजारोहण करते हुए एस एम श्री सिंह ने समस्त गिद्धौर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों की नींव पर ही, आधुनिक भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कोरोना (Covid 19) काल में सबों से एहतियात बरतते हुए सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन करने की अपील की है। 

इस मौके पर मौजूद सचिन भारती, अलाउद्दीन, राजन कुमार, इजराइल, बिसुनदेव, नागेन्द्र अनिल, दीपक सहित अन्य रेलकर्मियों ने कोरोना महामारी के बीच 74वां स्वतंत्रता दिवस (74th Independence Day) पर सोशल डिस्टनसिंग का पालन कर सादगीपूर्ण तरीके से मनाया ।


Responsive Advertisement