सोनो : परवाज़ हॉस्पिटल में सादगीपूर्ण तरीके से झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 16 अगस्त 2020

सोनो : परवाज़ हॉस्पिटल में सादगीपूर्ण तरीके से झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न

 


[ News Desk | अभिषेक कुमार झा ] :- सोनो स्थित परवाज हॉस्पिटल में 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सादगी पूर्ण तरीके से झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसकी अगुवाई डॉ. एम. एस. परवाज़ एवं पूर्व प्रमुख सत्येंद्र राय द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया गया। वहीं, झंडोत्तोलन करते हुए डॉ. एम. एस. परवाज (Dr. M. S. Parwaz ) ने तिरंगे झंडे को सलामी दी । इस दौरान उन्होंने आगंतुक अतिथियों का  स्वागत करते हुए गरीब तबके बच्चों में वस्त्र आदि का भी वितरण किया। 

मौके पर सीओ अनिल चौबे, सोनो थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित स्थानीय प्रशासनिक अमले के अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी देखी गयी। 

 


Post Top Ad -