गिद्धौर के रामकुराव गांव में ट्रैक्टर पलटने से बालक घायल, इलाज से पहले मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 19 अगस्त 2020

गिद्धौर के रामकुराव गांव में ट्रैक्टर पलटने से बालक घायल, इलाज से पहले मौत

Gidhaur News | :- गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुंधुर पंचायत (Kundhur Panchayat) अंतर्गत पड़ने वाले रामाकुराव गांव (Ramakurav) बहियार में बुधवार की देर संध्या एक ट्रैक्टर पलटने से बालक की मौत हो गयी।


एकत्रित जानकारी अनुसार, थाना क्षेत्र के रतनपुर (Ratanpur) पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले रामकुराव निवासी शम्भू यादव के पुत्र 12 वर्षीय छोटू कुमार  रामाकुराव अपने गांव एक ट्रैक्टर पर बैठ कर आ रहा था कि इसी क्रम में रामाकुराव बहियार के पास ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से ट्रेक्टर को सीधा करके बच्चे को निकाला गया व आनन फानन में उक्त बच्चे को गम्भीर अवस्था में सदर अस्पताल जमुई (Sadar Hospital Jamui) भेजा गया जहां अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की माने तो ट्रैक्टर मालिक गेनाडीह के जय हिंद रावत का बताया जाता है। वहीं, दुर्घटना में हुए मौत की खबर मिलते ही गिद्धौर थाना (Gidhaur Police)  के सहायक अवर निरीक्षक सब्बीर अहमद मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गये हैं।

Responsive Advertisement