जमुई (Jamui) : साइकिल यात्रा एक विचार मंच (Cycle Yatra Ek Vichar Manch) की रविवारीय यात्रा अभिषेक आंनद के नेतृत्व में निकाली गयी। 13 सदस्यों के साथ जमुई प्रखण्ड परिसर से निकलकर महाराजगंज चौक, महिसौड़ी चौक होते हुए नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर ग्राम में लगभग 3 दर्जन पौधरोपण कर 243 वीं यात्रा पूर्ण की गई।
मंच के सदस्य शैलेश भारद्वाज ने मौके पर बताया कि पेड़ हमारे मित्र है। मनुष्य के जीवन में पेड़ों का विशेष महत्व है पेड़ हमारे अच्छे मित्र हैं। इनसे हमें फ़ल, सब्जियां, लकड़ी आदि प्राप्त होती है। लकड़ी से फर्नीचर, कागज, गोंद, माचिस आदि बहुत सारी वस्तुएं तैयार की जाती हैं। इसके अलावा पेड़ों से बहुत सारी औषधियां तैयार की जाती हैं जो हमारे शरीर से सबंधित कई प्रकार के रोगों का उपचार करने में मदद करती हैं। पेड़ न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण को सुंदर बनाते हैं। पेड़ पर पक्षी अपने घोंसले बनाकर रहते हैं और तपती धूप में ये मनुष्य को छाया प्रदान कर उसे गर्मी से बचाने में मदद करते हैं। पेड़ों के न होने से मानव का जीवन संकट में आ जायेगा, मनुष्य कुछ सुख सुविधायों के लालच में आकर पेड़ों का शत्रु बन बैठा है। वह निरंतर पेड़ों को काटता जा रहा है। जिस कारण हमारे पर्यावरण पर दुष्ट प्रभाव पड़ रहा है पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है, पहाड़ों की बर्फ लगातार पिघल रही है जिससे बाढ़ का खतरा बना रहता है।
वहीं विनय कुमार तांती ने लोगों से अपील करते हुए कहा की आज हमें सख्त जरूरत है के हम पेड़ों की महत्ता को समझें कि पेड़ हमारे कितने बड़े मित्र हैं। वह हमारे कितने काम आते हैं। इनकी देखभाल करना आज इंसान का प्रथम कर्तव्य बनता है। हमें चाहिए कि हम पेड़ों की कटाई को रोकें और ज्यादा से ज्यादा नए पेड़ लगायें और उनकी देखभाल करें।
इस अवसर पर साइकिल यात्रा के सदस्य संदीप कुमार रंजन, विवेक कुमार, हरेराम कुमार सिंह, आकाश कुमार, रणधीर कुमार, विनय कुमार ताती, शेखर कुमार, राजीव कुमार, अभिषेक आनंद, शैलेश भारद्वाज, बंटी कुमार, लड्डू मिश्रा तथा नीतीश कुमार सहित ग्रामीण रंजय सिंह, मुकेश साह, देवेंद्र कुमार, मनीष कुमार, रंजय कुमार, रामसेवक कुमार, सुनील साह, सोनू कुमार, वजीर साव, लक्ष्मण साव, पवन कुमार साव, डब्लू कुमार, निशु कुमारी, नीतू कुमारी एवं अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे।