सिमुलतला में बमबारी की आवाज से दहशत, कोई हताहत नहीं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 28 जुलाई 2020

सिमुलतला में बमबारी की आवाज से दहशत, कोई हताहत नहीं


Simultala News :-|  सिमुलतला थाना से महज 500 मील की दूरी पर स्थित पन्ना गांव में सोमवार रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा बमबारी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।


प्राप्त जानकारी अनुसार, पन्ना गांव निवासी चांदो यादव घर मुख्य द्वार के निकट रात लगभग 2:00 बजे  ग्रामीण सड़क पर दो बम फटने की आवाज सुनाई दिया। आवाज सुनकर जब ग्रामीणो ने किसी को भागते हुए नहीं देखा। बम फटने से बीच सड़क पर गड्ढे का निशान पड़ गया है। उक्त घटना की जानकारी सिमुलतला थाना को दिया गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जलता हुआ सुतली बरामद किया है।
हालांकि, बम फटने की घटना में किसी तरह का कोई हताहत नहीं हुई है, पर ग्रामीणों में इसको लेकर दहशत का माहौल बरकरार है।

 - - - बोले थाना प्रभारी - -  -

इस संदर्भ में सिमुलतला थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह कहते हैं कि यह बमबारी नहीं बल्कि पटाखे की आवाज़ थी। घटना की जांच जारी है। जो भी व्यक्ति इस तरह के दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं, वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Responsive Advertisement