सिमुलतला में मॉब लिंचिंग! ग्रामीणों ने पकड़कर दो चोरों को पीटा, मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 28 जुलाई 2020

सिमुलतला में मॉब लिंचिंग! ग्रामीणों ने पकड़कर दो चोरों को पीटा, मौत

Simultala News :- |  सोमवार की रात्रि सिमुलतला थाना क्षेत्र मोब लिंचिंग का गवाह बना। घटना तिलौना गांव की बताई गई जहां  बैल चोरी कर भाग रहे दो चोरो को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और पीट पीटकर हत्या कर दिया। चोरो के आतंक से ग्रामीण काफी त्रस्त थे और उन्हें पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा था।


 वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही सिमुलतला पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉरटम के लिए जमुई भेज दिया। उक्त दोनों चोरो की शिनाख्त जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के मानसिंगडीह गांव के लालमोहन पासवान ( 45 ) एवं नागो पासवान( 50) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, तिलौना गांव के बाजो राय के गोशाला से बैल चोर चोरी कर भाग रहा था। तभी उसके पड़ोसी रात करीब 12:30 बजे पेशाब करने के लिए उठा तो देखा कि चार पांच व्यक्ति दो बैल को तेजी से लेकर भाग रहा है। यह देख पड़ोसी हल्ला करने लगा, हल्ला सुनकर बाजो राय सहित पूरे ग्रामीण हल्ला करते हुए चोर का पीछा करने लगे। हल्ला सुनकर अगल बगल के टीटीचक, बघावा के ग्रामीण भी एकजुट होकर चोर को चारो तरफ से घेर लिया। चोर चारो तरफ से घिरते देख बैल को छोड़कर भागने लगा। इसी क्रम में दो चोर पकड़ा गया, जिसे ग्रामीणों ने रात में ही पीट पीटकर हत्या कर दी। उक्त दोनों चोर की हत्या हो जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलने के लगभग तीन घण्टा बाद  थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह, एसआई शम्भू सिंह, एएसआई मनोज यादव अपने दलबल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्डम के लिए जमुई भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह से तिलौना, बघावा एवं कारीझाल गांव में आधा दर्जन से अधिक घरों में गाय, बैल, बकरी, खस्सी, एवं मदरसा के बोरिंग में लगा मोटर पम्प की चोरी हुई है और हर घटना की जानकारी सिमुलतला पुलिस को लिखित एवं मौखिक रूप से दिया गया, लेकिन थानाध्यक्ष ने धुत्कार कर उन्हें भेज दिया। बताया जाता है कि जहां घटना हुई है वहां पुलिस गश्ती भी नही की जाती। बढ़ते चोरो के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों इस तरह के घटना को अंजाम देने को विविश हो गए।

Responsive Advertisement