सोनो : मोबाईल दुकान में सेंधमारी, एक लाख नकद सहित दो लाख के मोबाइल सेट चोरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 25 जुलाई 2020

सोनो : मोबाईल दुकान में सेंधमारी, एक लाख नकद सहित दो लाख के मोबाइल सेट चोरी

सोनो/ Sono News (किशोर कुणाल) :-  सोनो थाना क्षेत्र के बटिया झुमराज बाबा मोड़ पर स्थित एक मोबाइल दुकान पर ग्राहक सेवा केंद्र से अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर एक लाख नकद सहित दो लाख का मोबाइल सेट एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली है। घटना शुक्रवार की रात्रि की बताई जाती है।

पीड़ित दुकानदार भेड़िया निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि वह बटिया झुमराज बाबा मोड़ पर शंकर पासवान की दुकान किराए पर लेकर उसमें मोबाइल दुकान एवं सीएसपी चलाता है। आम दिनों की तरह ही शुक्रवार शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह देखा तो दुकान की दीवार टूटी थी। प्रमोद ने बताया कि अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात्रि को दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर दुकान में रखा नकद एक लाख रुपया सहित तकरीबन दो लाख का मोबाइल सेट व अन्य सामानों की चोरी कर ली है। चोर,दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी साथ ले गए।इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Responsive Advertisement