फॉलो अप : विरमित नहीं होने के कारण गिद्धौर MCV में योगदान नहीं दे पा रहे शिक्षक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 15 जुलाई 2020

फॉलो अप : विरमित नहीं होने के कारण गिद्धौर MCV में योगदान नहीं दे पा रहे शिक्षक


Gidhaur News (अभिषेक कुमार झा) :-

गिद्धौर स्थित महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर के नियोजित शिक्षक अभिषेक कुमार सिंह के प्रतिनियोजन रद्द के मामले में gidhaur.com को बिहार सरकार के निगरानी विभाग का पत्र प्राप्त हुआ है। यह पत्र  प्रतिनियुक्ति रद्द किए जाने के बाद की है।


पत्र के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के शिक्षक जांच प्रभारी ने 12/12/2019 को जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम पत्र प्रेषित कर ज्ञापंक 983 दिनांक 09/12/2019 के प्रसंग में लिखा है कि उन्हें कार्यस्थल से रिलीज नहीं किया गया। पत्र की माने तो इसमे जांच प्रभारी को प्रभार से अलगकर प्रमोद कुमार नामक पु.नि. को आवंटित किया है , जिन्हें प्रभार सौंपना है।
इसको लेकर उन्होंने स्पष्ट किया है कि शिक्षक अभिषेक कु. सिंह उक्त विद्यालय में योगदान करने के लिए विरमित करना संभव नहीं प्रतीत हो रहा। अर्थात जब तक उन्हें रिलीज नहीं किया जाएगा वे विद्यालय में योगदान नहीं दे सकते।

>> संबंधित खबर - यहां क्लिक कर पढें

 उक्त सूचना रहमत अली, पु.अ. नि. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना, शिक्षक जांच प्रभारी जमुई ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को 12 दिसम्बर 2019 को प्रेषित की थी ।
बताते चलें बीते दिनों उक्त शिक्षक पर ही विभागीय आदेश के अवहेलना के मामले सामने आ रहे थे। फिर gidhaur.com ने मामले से जुड़े जानकारी एकत्रित की इसी क्रम में उक्त पत्र प्राप्त हुआ जिसने पूरे मामले को शीशे की तरह साफ कर दिया है।

Responsive Advertisement