जमुई : पुष्पांजलि अस्पताल प्रबंधन पर फूटा युवाओं का आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 22 जुलाई 2020

जमुई : पुष्पांजलि अस्पताल प्रबंधन पर फूटा युवाओं का आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग

Jamui News (जमुई): - शहर स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल (Pushpanjali Hospital, Jamui) के चिकित्सकों के लापरवाही की भेट चढी जमुई की बेटी को इंसाफ दिलाने को लेकर के बुधवार को युवाओं द्वारा महिसौढी  चौक पर काला बिल्ला लगाकर विरोध किया। युवाओं ने पुष्पांजलि अस्पताल के डॉ. प्रीतम, डॉ. आलम, मैनेजर पप्पू के  गिरफ्तारी की मांग की । इसके साथ ही पुष्पांजलि अस्पताल में चल रहे गोरखधंधा का सत्यापन करते हुुये हॉस्पिटल को सील करने की मांग की।


 मौके पर उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा (Bhajpa Yuva Morcha) के जिला उपाध्यक्ष  सोनू रावत ने कहा कि पुष्पांजलि अस्पताल में कई  वर्षों से इलाज के नाम पर गोरखधंधा तेजी से चलाया जा रहा है। ब्लड की बिक्री की जाती है। इस अस्पताल में  ₹8000 पर यूनिट ब्लड को बेचा जाता है। साथ ही जो भी लोग पुष्पांजलि अस्पताल में जाते हैं उन्हें अधिक से अधिक दवा देकर पैसों का लूट मचाया जाता है। मौके पर उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा बिहार  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित सिंह ने कहा पुष्पांजलि अस्पताल के चिकित्सक नर्स इन सभी के मेडिकल सर्टिफिकेट की  जांच करके उसे सील करें नहीं तो पूरे जमुई में एक जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा।  इस मामले को जमुई एसपी व डीएम खुद देखकर इस मामले का जांच करें और दोषियों पर कार्रवाई करें।


 मौके पर उपस्थित साजन साव, हीरा गुप्ता, रंजीत रावत ने  एक स्वर में कहा कि  दोषियों पर कार्रवाई कर प्रीति बाला को न्याय दिलाया जाए। वहीं भाजपा नेता कृष्णा रावत ने कहा उस बच्ची के साथ जो गलत हुआ है उससे पूरा जमुई शोक की अवस्था में है और उस हॉस्पिटल में इस प्रकार की घटना कई बार हो चुकी है। अधिक से अधिक दवा देखकर आईसीयू  में रखने के कारण वहां के डॉक्टर और वहां के नर्स इस प्रकार की घटना को अंजाम देते हैं।  मौके पर  मोहन साहू, सुनील साहू, शंकर विश्वकर्मा, पप्पू सिन्हा, शेखर पासवान, सूर्य प्रकाश सिन्हा, शिवनारायण सिन्हा, गोलू कुमार, छोटू कुमार , अमित कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement