झाझा : नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का EO ने किया निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 22 जुलाई 2020

झाझा : नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का EO ने किया निरीक्षण

【Jhajha News | विवेक सिंह 】:-   बुधवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रामाशीष शरण तिवारी ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में हर घर नल जल योजना का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या 11, 18, व 21 में उक्त योजना का निरीक्षण कर इसका जायजा लिया।


निरीक्षण के क्रम में वार्ड 11 व 18 में योजना पर ईओ श्री तिवारी ने सन्तुष्टि जताई। वहीं वार्ड 21 में धीमी गति से चल रहे कार्यों को तेज करने के लिए सम्बन्धित कर्मियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के क्रम में ईओ श्री तिवारी आम जन के समस्याओं से भी अवगत हुए।
वहीं ईओ श्री तिवारी ने कहा कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में योजना का क्रियान्वयन जारी है। ऐसे में कुछ वार्ड हैं जहां योजनाओं का क्रियान्वयन शेष है वैसे वार्डों में योजनाओं को गति देने नगर पंचायत के प्राथमिकताओं में है।
इस मौके पर मौजूद अभियंता चन्द्र भूषण, वार्ड पार्षद संजय साव आदि मौजूद रहे।

Responsive Advertisement