गिद्धौर के मौरा में कोरोना ने मारी एन्ट्री, एक पुरुष के पॉजिटिव की पुष्टि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 1 जुलाई 2020

गिद्धौर के मौरा में कोरोना ने मारी एन्ट्री, एक पुरुष के पॉजिटिव की पुष्टि



Maura / Gidhaur News (अभिषेक कुमार झा) :-

एक न दिखने वाले वायरस ने जन जीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर रख दिया है। जमुई जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इस वायरस से लड़ने के लिए संघर्ष कर रही है, पर ये संक्रमण का दौर मानो थमने का नाम ही नहीं ले रही। इस जद्दोजहद में गिद्धौर के मौरा गांव में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है।


मौरा गांव में एक पुरुष को कोरोना पॉजिटिव केस होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने 30 जून को ही कर दी है। मौरा गांव में इस वायरस का वाहक लगभग 27 वर्षीय पुरुष हैं, जो बीते 25 जून को फरीदाबाद से आये थे । बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग के कड़ी निगरानी में उक्त युवक को आइटीआइ इंदपै स्थित कोविड सेन्टर में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि , फरीदाबाद से लौटने के बाद विभागीय निर्देश पर उक्त व्यक्ति को होम क्वेरेंटिन किया गया था, पर आगमन से लेकर अब तक इनके सम्पर्क में आने वाले तमाम व्यक्ति संदिग्ध के दायरे में आ गए हैं। 

Responsive Advertisement