जमुई : जीविका कैडर संघ ने फूंका CM नीतीश कुमार का पुतला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

जमुई : जीविका कैडर संघ ने फूंका CM नीतीश कुमार का पुतला

【News Network | gidhaur.com 】:-

बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ ने अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन और जीविका प्रबंधन की दमनकारी नीति के विरोध में शुक्रवार को समस्त बिहार के सभी प्रखंडों में  हड़ताल के दसवें दिन मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।


 संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि महिला परियोजना को सरकार ने सिर्फ वोट बैंक की परियोजना में बदल कर रख दिया है. जीविका परियोजना में महिला सशक्तिकरण के बजाय महिलाओं से हजार दो हजार में काम करवा कर शोषण किया जा रहा है। वही,  वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी सरकार द्वारा जीविका के कर्मियों, कैडरों और दीदियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया. जिसके कारण कर्मियों, कैडरों और जीविका दीदियों में घोर निराश निराशा व्याप्त है। यही वजह है कि संघ को 50 लाख का बीमा सहित अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल करने का निर्णय लेना पड़ा
 वही संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भारती कुमारी ने कहा कि  नितीश कुमार की रैलियों जीविका दीदियों का सिर्फ भीड़ लगवाना महिला सशक्तिकरण नही है, बल्कि वाजिब काम का वाजिब दाम भी मिलना चाहिए। 


कार्यक्रम में संघ के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मनोज यादव, निरंजन कुमार, सुमन झा, राजीव कुमार, सचिव रंजन कुमार, सुनील जायसवाल, रीमा कुमारी, सत्येन्द्र कुमार, प्रीतम कुमार, संजीव कुमार, अनुपमा कुमारी, सूरज कुमार, शोभा देवी, सरोज देवी, नवीन कुमार सहित सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्तिथ थे।

Responsive Advertisement