डा समीर कुमार सिंह को जमुई जिला कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 13 जुलाई 2020

डा समीर कुमार सिंह को जमुई जिला कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई



अलीगंज :- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधान परिषद् सदस्य डा समीर कुमार सिंह को जमुई जिला कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने पर अलीगंज प्रखंड कांग्रेसी नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।  जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समाजसेवी सह सिकंदरा विधानसभा के भावी प्रत्याशी धर्मेद्र पासवान उर्फ गुरू जी ने कहा कि समीर सिंह जी के नेतृत्व में जमुई में कांग्रेस पार्टी और मजबूत व सशक्त और संगठन को मजबूती मिलेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओ ने पार्टी सुप्रीमों सोनियां गांधी,राहुल गांधी और बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा,बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल,वीरेन्द्र सिंह राठौर को तहेदिल बधाई दी है।बधाई देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रभुदयाल सिंह , अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना,कांग्रेस के राज्य प्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह,युवा नेता महेश सिंह राणा,चंद्रशेखर आजाद, युवा कांग्रेस के सिकंदरा विधानसभा अध्यक्ष विक्रमादित्य ,अवधेश यादव,नगीना चंद्रवंशी,प्रो आनंदलाल पाठक,अशोक कुमार,श्यामसुन्दर सिंह ,शीलू देवी,सुलेखा देवी ,रघुनंदन पासवान आदि शामिल हैं।

Post Top Ad -