फसल लगे खेत की दबंगों ने की जबरन जुताई, किसानों ने की शिकायत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 13 जुलाई 2020

फसल लगे खेत की दबंगों ने की जबरन जुताई, किसानों ने की शिकायत

लक्ष्मीपुर (राजीव कुमार बर्णवाल) :- स्थानीय थाना क्षेत्र के  मटिया पंचायत के बीबा  गांव के पास स्थानीय  किसानों की तीन एकड़  जमीन की जबरन जुताई  कर उसमें लगे अरहर के  फसल को बर्बाद कर दिया। इस संबंध में पीड़ित किसानों ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर मटिया पंचायत के पीपराबांध निवासी हुलास यादव के पुत्र मदन यादव को नामजद करते हुए दर्जन  भर अज्ञात लोगों को  अभियुक्त बनाया है। मटिया पंचायत के  बीबा,पचपौनिया टोला व   बरहट थाना क्षेत्र के  औरवालेव सहित कई  गांवों के किसानों का  कहना है कि बीबा गांव के  पीछे उनलोगों की सैकड़ों  एकड़ जमीन पैतृक है। वर्षों  से उक्त जमीन की जोत आबाद कर वे लोग अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं।बीती रात हथियार  से  लैस
पीपराबांध के मदन यादव अपने  कुछ साथियों के साथ उक्त जमीन पर आया  और ट्रैक्टर  से अरहर  लगे  पूरे  खेत की  जबरन जुताई कर दी। मदन  यादव  उक्त  जमीन पर  अपना जबरन कब्जा जमाना  चाहता है।
पिछले कंई दिनों से मदन यादव द्वारा उक्त जमीन पर कब्जा करने को लेकर धमकी भी दी गई थी। किसानों ने पुलिस को  दिए गए आवेदन में लिखा है कि उक्त जमीन पर जबरन कब्जा करने को  लेकर मदन यादव व उसके  कुछ साथियों द्वारा कभी भी व किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है।


Post Top Ad -