अलीगंज : सामाजिक कार्यकर्ता का निधन पर शोक सभा का आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 18 जुलाई 2020

अलीगंज : सामाजिक कार्यकर्ता का निधन पर शोक सभा का आयोजन

Aliganj News :- सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर अलीगंज बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग को पालन करते हुए चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि दी। बता दें कि प्रखंड के धनामा गांव निवासी युगेशवर महतो उर्फ विनोबा जी का निधन हो गया, उनकी उम्र 75 वर्ष थी। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के समाचार मिलते ही प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। 

ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स जमुई के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने कहा कि वे सदैव समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहा करते थे। वे लगातार इलाके में जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी मदद व सहयोग करते रहते थे। अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि वे सामाजिक कार्यो में काफी रूचि रखते थे, इसलिए लोग प्यार से उन्हे विनोवा जी कहा करते थे। 

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा, नगीना चंद्रवंशी, रघुनंदन पासवान, विक्रमादित्य, महेश सिंह राणा, अशोक कुमार, प्रो आनंद लाल पाठक, प्रमोद कुमार के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -