सोनो : चार दिनों से लापता है ससुराल गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 7 जुलाई 2020

सोनो : चार दिनों से लापता है ससुराल गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस


Sono News (किशोर कुणाल) :- चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बौथा से अपने ससुराल गिरिडीह जिला के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के करयारी गए युवक के बीते चार दिनों से लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत बौथा निवासी मोहम्मद बसीर ने बताया कि गांव के सत्तार मियां का 21 वर्षीय पुत्र अख्तर अंसारी बीते 29 जून को अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल करयारी गया था। बीते चार दिनों से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। उसके लापता होने की सूचना पर गांव के चार- पांच लोग उसे ढूंढने उसके ससुराल गए,पर ससुराल वालों ने भी कुछ नहीं बताया।
थक हार कर भेलवाघाटी पुलिस से सभी ने संपर्क किया, लेकिन भेलवाघाटी पुलिस का रवैया भी गैर जिम्मेदाराना था। वही चरकापत्थर पुलिस से संपर्क करने पर उन लोगों को गिरिडीह एसपी से मिलने की सलाह दी गई। ऐसे में युवक की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। लापता युवक के पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों ने पुलिस से लापता युवक को ढूंढने की गुहार लगाई है।


Responsive Advertisement