कोरोना से बचाव हेतु लगानी होगी मास्क , अन्यथा लगेगा जुर्माना : बीडीओ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 7 July 2020

कोरोना से बचाव हेतु लगानी होगी मास्क , अन्यथा लगेगा जुर्माना : बीडीओ




 अलीगंज बाजार में चलाया गया मास्क चेकिग अभियान

अलीगंज :- कोरोना  वायरस से बचाव हेतु पुरे देश में तबाही का दौर चल रहा है। उस गंभीर व खतरनाक वायरस से बचने के लिए हर लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। लेकिन फिर भी अनदेखी की जा रही है। जो एक दिन घातक साबित हो सकता है। मास्क पहनने की अनिवार्यता को बताने एवं आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मास्क चेकिग अभियान सोमवार को अलीगंज बाजार में बीडीओ मो शमशीर मलिक तथा थानाधयक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें 40 लोगों को बिना मास्क को पकड़ा गया। तथा उन्हे दंड स्वरूप 50 रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माना लगाया गया। तथा संक्रमित वायरस से बचाव हेतु जागरूक करते हुए अधिकारियों ने दो मास्क फ्री में दिये गये । बता दें कि यह अभियान मुख्यत आमजनों के बीच में कोरोना के प्रति जागरूकता लाने के लिए तथा मास्क पहनने की अनिवार्यता को समझने के लिए चलाया गया।
बीडीओ मो शमशीर मलिक ने बताया कि यह अभियान कोरोना से बचाव के लिए चलाया जा रहा है। बेवजह घर से न निकले। और जब घर से बाहर जायें तो निश्चित रूप से मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ हम सभी को मिलकर लडना  है। स्वयं सुरक्षित रह कर के अपने समाज को अपने शहर अपने गांव और देश को सुरक्षित रखना है। थानाध्यक्ष  विजय कुमार ने कहा कि मास्क पहनने की अनिवार्यता को समझनी होगी। तथा इसके लिए बनाये गये नियम व शर्त को  सभी लोगों को पालन करना चाहिए। अधिकारियों द्वारा बाजार व दुकानों में घुम घूमकर लोगों को कोरोना से बचाव हेतु मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया।

Post Top Ad