अलीगंज : किसानों के खेतों पर चोरों की नजर, समरसेबल चोरी से दहशत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 30 जुलाई 2020

अलीगंज : किसानों के खेतों पर चोरों की नजर, समरसेबल चोरी से दहशत

Aliganj News (चंद्रशेखर आज़ाद) :- इन दिनों चंद्रदीप थाना क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ रही है। बुधवार की बीते रात डिहरी गांव निवासी किसान सुभाष सिंह की खेत में लगे 3 एचपी के मोटर व स्टार्टर , तार सहित चोरी कर ली गयी। किसान सुभाष सिंह ने बताया अभी एक सप्ताह पहले ही लाखों खर्च के बाद बोरिग कर पंपसेट लगाया था। बीते रात मोटर,तार सहित चोरी कर लिया गया। पीडित किसान ने थाना में लिखितआवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।
बता दें कि अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में दर्जनो किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा, ब्रह्मदेव सिंह, सुभाष सिंह, अविनाश सिंह, विजय यादव, सुनील यादव, अवधेश यादव, प्रयाग पासवान आदि ने बताया कि चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि दो दर्जन किसानों के समरसेबुल व मोटर की चोरी की गयी है।आखिर किसान अब क्या करें?  कर्ज लेकर किसानों ने अपने खेतों में बोरिग कर समरसेबुल लगाया, अब उसे चोरों की नजर लग गई है। लगातार चोरी होने से चिंतित किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Post Top Ad -