सोनो के छुछुनरिया गांव में विधान पार्षद ने चलाया जनसंपर्क अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 8 जुलाई 2020

सोनो के छुछुनरिया गांव में विधान पार्षद ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Sono News (किशोर कुणाल) :- बुधवार को जदयू नेता सह विधान पार्षद संजय प्रसाद प्रखंड के छुछुनरिया पंचायत के कई गांवों का दौरा किया और जनसंपर्क अभियान चलाते हुए एनडीए कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं को चुनाव के मद्देनजर तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया। वे छुछुनरिया पंचायत स्थित मरियम पहाड़ी , ढाकोटांड़ , घोंटारी , सरकंडा , छाताकरम , भगवाना , तारबाक , चरैया मे जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से मिले व उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। वहीं दूसरी ओर विधान पार्षद मानधाता स्थित कॉमरेड गंगा प्रसाद के घर पहुंचे और उनकी मां,पूर्व सरपंच नुनेश्वर साह की धर्म पत्नी के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर भगवान से मृतका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर एनडीए के भास्कर सिंह  ,मुरारी सिंह , पंकज पांडेय , दामोदर यादव , सुभाष सिंह , शुक्कर कोड़ा , सुधीर यादव , लूकस सोरेन , जोसेफ सोरेन , त्रिपुरारी राम , डॉ जितेंद्र राय , महादेव मंडल , गणेश राम , राजेश मंडल , हरेराम सिंह , कार्तिक सिंह , अली अंसारी , इंद्रदेव साव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Top Ad -