सोनो के नए BDO ममता प्रिया ने लिया प्रभार, रविजी का स्थानांतरण नवादा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 13 जुलाई 2020

सोनो के नए BDO ममता प्रिया ने लिया प्रभार, रविजी का स्थानांतरण नवादा

Sono News (किशोर कुणाल) :-   प्रखंड कार्यालय में सोमवार को सोनो के नए बीडीओ के रूप में ममता प्रिया ने प्रभार ग्रहण किया। निवर्तमान बीडीओ रविजी ने उन्हें प्रभार हस्तगत कराया। ममता प्रिया, सोनो की चालीसवीं व पहली महिला बीडीओ हैैं।


ममता प्रिया, सोनो बीडीओ

 प्रखंड बनने के बाद से अब तक किसी महिला बीडीओ का यहां पदस्थापन नहीं हुआ था। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि उनका प्रयास होगा कि प्रखंड के हर घर हर गांव में एक-एक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। प्रखंड में विकास के ग्राफ ऊंचा उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।अधिनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से योजनाओं को गति दी जाएगी। बता दें कि ममता प्रिया इसके पूर्व भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड में बतौर बीडीओ पदस्थापित थी। वही, सोनो के निवर्तमान बीडीओ रविजी का स्थानांतरण नवादा जिले के काशीचक प्रखंड में हुआ है।

Post Top Ad -