सोनो के सारेबाद बाराटांड़ ग्रामीण सड़क पर हुआ टूटी पुलिया का मरम्मत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 20 जुलाई 2020

सोनो के सारेबाद बाराटांड़ ग्रामीण सड़क पर हुआ टूटी पुलिया का मरम्मत



Sono News (किशोर कुणाल) :-  सारेबाद बाराटांड ग्रामीण सड़क पर पुलिया के टूट जाने के कारण राहगीरों सहित आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बीते दिनों क्षेत्रीय दौरा के क्रम में ग्रामीणों ने पुलिया के टूट जाने के कारण हो रही समस्या से क्षेत्रीय विधान पार्षद संजय प्रसाद को अवगत करवाया और समस्या के समाधान की गुहार लगाई।


विधान पार्षद ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि यथाशीघ्र निजी कोष से पुलिया की मरम्मत करवा दी जाएगी। सोमवार को विधान पार्षद के द्वारा पुलिया के नीचे होम पाइप लगाकर ग्रामीण सड़क को आवागमन योग्य बनाया गया। सारेबाद बाराटांड ग्रामीण सड़क पर स्थित पुलिया के मरम्मत हो जाने से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है और उन लोगों ने विधान पार्षद के प्रति आभार जताया है।

Responsive Advertisement