गिद्धौर : कोविड केयर यूनिट से कोरोना को मात देने वाले 2 मरीज हुए डिस्चार्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 16 जुलाई 2020

गिद्धौर : कोविड केयर यूनिट से कोरोना को मात देने वाले 2 मरीज हुए डिस्चार्ज

Gidhaur News :-       कोरोना संक्रमित मरीज के उपचार के लिए व्यवस्थित गिद्धौर PHC में इलाजरत दो कोरोना संक्रमित मरीज के रिपोर्ट निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर विधिवत विदाई दी गयी। इनमे जमुई व सोनो के 1-1 मरीज शमिल हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हे गुलदस्ता व फल देकर ससम्मान विदा किया गया।
 

इस मौके पर मौजूद अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामस्वरुप चौधरी ने कहा कि दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल के कोविड केयर यूनिट टीम द्वारा यहां आने वाले संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में 24 घन्टे बेहतर देखभाल की जाती है व मरीजों के स्वास्थ्य का उचित खयाल रखा जाता है। जिसके कारण बुधवार को 03 कोरोना संक्रमित मरीज एवं आज 02 संक्रमित मरीजों के निगेटिव रिपोर्ट के बाद इन्हें अस्पताल प्रबंधन द्वारा घर के लिए विदा किया गया अब ये संक्रमण की चपेट से मुक्त होकर अपने घर जा रहे हैं। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन के शशिभूषण प्रसाद, सुनीता देवी, मायावती देवी, रमण कुमार, पवन कुमार मौजूद रहे।

Responsive Advertisement