जमुई : जिले में जारी है कोरोना का कहर, 11 नये मामले के साथ संख्या हुई 175 - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 12 जुलाई 2020

जमुई : जिले में जारी है कोरोना का कहर, 11 नये मामले के साथ संख्या हुई 175

【 Jamui News। अभिषेक कुमार झा 】:- जिला प्रशासन द्वारा घोषित 5 दिवसीय लोकडाउन (LockDown)  के बाद भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रही। कोरोना  का ग्राफ रविवार (Sunday) को भी बढ़ते क्रम में नजर आया। जिला स्वास्थ्य विभाग (Health Department Jamui) ने रविवार को कोरोना संक्रमित के 11 नये मामले की पुष्टि की है। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि रविवार को जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में  शहर के बोधवन तालाब, शीतला कॉलोनी, बिहारी और निमरांग में कुल 6 कोरोना केस सामने आए हैं। इसके साथ ही लक्ष्मीपुर से 1, खैरा से 1 , बरहट से 2 एवं सोनो से 1 मामले मिलाकर कुल 11 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग उक्त सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के  ट्रैवल हिस्ट्री (Travel History) खंगालने में जुटी हुई है। इसके साथ ही चिन्हित लोगों के सैंपल कलेक्शन पर भी कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 175 पहुंच गई है। वहीं अब तक 84 लोग स्वस्थ होकर अपने घर को जा चुके हैं। 
बता दें, बीते दिन 20 लोगों के संक्रमित होने की खबर थी ये आंकड़ा रविवार को कम हुआ। अब तक जिले में मात्र एक ही कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। जबकि बाकी सभी संक्रमित इंडपे आईटीआई, तथा गिद्धौर के स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य के केन्द्र ( Gidhaur PHC ) में इलाजरत हैं। सभी के स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है।
इधर, जिले में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों से जिले वासी काफी दहशत के माहौल में जी रहे है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा घोषित लॉक डाउन को लेकर पुलिस की गश्ती जारी है।
हालांकि, कोरोना वायरस (CoronaVirus) की चेन और बढ़ते ग्राफ पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग फ्रॉन्ट फुट पर मोर्चा संभाले है, बावजूद इसके जिले में कोरोना कहर बनकर  अपनी पैर फैलाते जा रहा है।

Responsive Advertisement