Sono : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले विधान पार्षद, घटना को बताया सामाजिक कलंक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 1 जून 2020

Sono : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले विधान पार्षद, घटना को बताया सामाजिक कलंक

Sono/News Desk (किशोर कुणाल) :- बीते दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना अब तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को विधान पार्षद संजय प्रसाद, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।


 उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इसे सामाजिक कलंक बताया और आरोपी युवक को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना एक जघन्य अपराध है आरोपी पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर स्पीडी ट्रायल चलाया जाए, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। विधान पार्षद ने पीड़ित परिवार को तत्काल ग्यारह हजार रुपये की आर्थिक मदद करते हुए पीड़ित बच्ची का नामांकन केंद्रीय विद्यालय झाझा में करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर लोजपा जिला प्रवक्ता भास्कर सिंह, फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय के प्रोफेसर शंभू प्रसाद यादव,लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह, युवा महासचिव दिलीप पासवान, रंजीत यादव, पंकज पांडेय, विनोद यादव आदि उपस्थित थे।

Responsive Advertisement