झाझा : जमीनी विवाद को ले गांव के दर्जन भर लोगों ने एक परिवार के साथ की मारपीट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 2 जून 2020

झाझा : जमीनी विवाद को ले गांव के दर्जन भर लोगों ने एक परिवार के साथ की मारपीट

झाझा : पहले से चले आ रहे जमीनी विवाद के अलावे चापाकल का पानी बहाव को लेकर एक परिवार के साथ गांव के ही कुछ लोगो के द्वारा मारपीट किये जाने का मामला झाझा मे दर्ज किया गया। 
इस संबंध मे थानाक्षेत्र के मच्छिद्रा गांव के पंकज कुमार यादव ने दर्ज आवेदन मे बताया कि सोमवार को शाम मे अपने घर पर था और मेरी पत्नी, चचेरा भाई घर मे खाना बनाने की तैयारी कर रहा था कि तभी रमेश यादव, सेम्पूल यादव, इन्द्रदेव यादव, गौतम यादव, पार्वती देवी, संजय यादव, पार्वती देवी, मंजू देवी, डोमन यादव, सीताराम यादव, दीपा देवी गाली गलौज करते हुये घर पर आ गया। जब इसका विरोध जताया तो उक्त सभी लोगो ने लाठी-डंडा से मारपीट की। रमेश ने मेरे उपर कुदाल से प्रहार कर दिया जिसमे मै घायल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Post Top Ad -