लोजपा ने गठित की जांच कमिटी, मोकामा और गोपालगंज जल्द जाएगी टीम : प्रिंस राज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 2 जून 2020

लोजपा ने गठित की जांच कमिटी, मोकामा और गोपालगंज जल्द जाएगी टीम : प्रिंस राज

पटना : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद चिराग पासवान के दिशा निर्देश के तहत बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज के द्वारा बिहार में घटित दो हत्या कि घटना के लिए उच्च स्तरीय जांच कमिटी का गठन किया गया है।

बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव डॉ. शहनवाज अहमद कैफ़ी के नेतृत्व में गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस की जांच 5 सदस्यों की टीम करेगी, जिसमें अरविंद सिंह, संजय रविदास, उमाशंकर यादव, विनीता सिंह होंगे।
साथ ही पटना जिला अन्तर्गत मोकामा में दो महादलितों की निर्मम हत्या के जांच के लिए भी 5 सदस्य टीम का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता  प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पासवान करेंगे, उनके साथ कन्हैया कुमार, सतेंद्र सिंह, भुवनेश्वर पाठक, सुरेन्द्र विवेक और विभूति भूषण पासवान होंगे।

दोनों जांच कमिटी 4 जून को घटना स्थल का दौरा कर 8 जून 2020  को प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उक्त जानकारी बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी  कृष्णा सिंह कल्लू ने दी।

Responsive Advertisement