झाझा : कार्यालय का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए हजारों रुपयों के सामान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 2 जून 2020

झाझा : कार्यालय का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए हजारों रुपयों के सामान


झाझा : झाझा स्थित यक्षराज स्थान के समीप बिहार दलित विकास कार्यालय मे अज्ञात चोरो ने ताला तोेड़कर हजारो रुपयों की संपति की चोरी कर ली, जिसका मामला झाझा थाना मे दर्ज किया गया। इस संबंध मे संस्था कर्मी रानी शर्मा, सुनिता देवी ने आवेदन मे बताया कि बीते 21 मई एवं 30 मई को कार्यालय मे निसहाय लोगो के बीच सूखा  राशन वितरण किया गया। वही दो दिन पहले भी तक संस्था के कर्मी के द्वारा बीच बीच मे निगरानी भी किया जा रहा था।

मंगलवार की सुबह जब कार्यालय पहुंचा तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ है और कार्यालय का ताला टूटा हुआ है और कमरे मे रखा कंप्यूटर, एक प्रिंटर, आवश्यक दस्तावेज, तीन टेबुल, चार   बक्सा, एक सर्फ पेेकिंग मशीन, छह दरी, पद्रंह कंबल, एक स्टैंड पंखा, एक टेबुल पंखा तथा बाईस पीस कुर्सी के अलावे अन्य सामान गायब है। पुलिस छानबीन की कारवाई में जुटी है।

Responsive Advertisement