जमुई : युवा नेता नीरज साह को मिला भाजयुमो लखीसराय जिला का प्रभार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 27 जून 2020

जमुई : युवा नेता नीरज साह को मिला भाजयुमो लखीसराय जिला का प्रभार

जमुई : भाजयुमो (BJYM) प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह द्वारा शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार (Bharatiya Janata Yuva Morcha Bihar) प्रदेश के सभी जिला प्रभारियों की घोषणा कि गई। जिसमें जमुई (Jamui) के निवर्तमान अध्यक्ष नीरज साह को लखीसराय (Lakhisarai) के जिला का प्रभार सौंपा गया एवं प्रदेश आमंत्रित सदस्य भी बनाया गया।

नीरज साह पूर्व में विधार्थी परिषद् में वर्ष 2010 से जुड़कर समाजहीत एंव छात्रहीत से जुड़े आंदोलनों का नेतृत्व कर चुके हैं। वर्ष 2017 मे भाजपा जमुई जिला नेतृत्व द्वारा इन्हे भाजयुमो जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया एवं सफल कार्यकाल रहा।

प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया कि नीरज साह के लखीसराय प्रभारी के रूप मे मनोनीत कर उन्हे बधाई देता हूँ। जिस प्रकार से उन्होंने जिलाध्यक्ष के रूप मे युवा मोर्चा का कार्य जिले मे बढाया है, उसी प्रकार से लखीसराय जिले को भी उनका अनुभव प्राप्त होगा।

इधर इनके मनोनीत होने से जिले मे युवाओं के बीच हर्ष का माहौल है। सोशल मीडिया एवं फोन के माध्यम से बधाईयों का तांता लगा हुआ है। भाजपा प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भी लगातार बधाई संदेश दिया जा रहा है।
Jamui News | Cycle Yatra | Plantation | Greenery | Environment | Water Conservation
Jamui News in Hindi | Jamui News Hindi | Hindi News Jamui

Post Top Ad -