अलीगंज : मिट्टी भराई का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी, पांच जख्मी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 3 June 2020

अलीगंज : मिट्टी भराई का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी, पांच जख्मी

अलीगंज : चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर मोड़ के समीप सड़क किनारे चिमनी चलाने को लेकर जितेन्द्र महतो के द्वारा बगल में मिट्टी इकट्ठा किया जा रहा था। उसी जगह घर बनवा रहे भगवान महतो के दीवार पर मिट्टी भडक कर गिर गया, जिसको लेकर मिट्टी थोडा हटाकर गिराने को कहने पर दोनों पक्षों में वाद विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई, जिसमें मनोज मेहता, जितेन्द्र महतो, शिव महतो श्रवण महतो को लाठी डंडे व लोहे के रड से मारकर घायल कर दिया। इसी बीच गोलीबारी भी हुई जो भगवान महतो को पैर में लगने घायल हो गया। 

बताया जाता है चोरों घायलों में जितेन्द्र महतो, शिव महतो, मनोज मेहता पर रड से सिर प्रहार कर दिया जिससे सर फट गया है, जिसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई भेज दिया गया है। वहीं गोली से घायल भगवान महतो का भी इलाज जमुई सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायल भगवान महतो ने बताया कि हम अपने जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे, तभी जितेन्द्र महतो, शिव महतो, मनोज मेहता, श्रवण महतो वहां आया और जब मैं मिट्टी थोडा हटाकर गिराने की बात कही तो वे लोग भडक गया और मजदूरों से मारपीट करने लगा। इसी बीच गोली चला दी जो मेरे दाहिने पैर लग गया और मैं जमीन पर गिर गया। मेरे परिजनों ने किसी तरह लाकर जमुई सदर अस्पताल मे इलाज करवाया। दोनों पक्षों में घटना के बाद काफी तनावपूर्ण की स्थिति बनी हुई है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई है। जितेन्द्र महतो द्वारा लिखित आवेदन देकर आधा दर्जन नामजद व चार अज्ञात के मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post Top Ad