अलीगंज : उमापति देवी को किया याद, मनायी गयी दूसरी पुण्यतिथि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 21 जून 2020

अलीगंज : उमापति देवी को किया याद, मनायी गयी दूसरी पुण्यतिथि

Aliganj News :- प्रखंड के अलीगंज बाजार निवासी समाजसेवी स्वतंत्रता सेनानी महिला उमापति देवी ब्राह्मणी की द्वितीय पुणयतिथि प्रो.आनंद लाल पाठक की अध्यक्षता में मनायी गयी। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मौके पर समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान ने कहा कि उमापति देवी ब्राह्मणी देश की आजादी संग्राम में लोगों के बीच शिक्षा की अलख जगा कर आजादी की लड़ाई में अपने हक व अधिकार के लिए अंग्रेजों लडने के लिए प्रेरित किया करती थी। अपने पति को भी गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने में सहयोग करती थी। उन्होंने कहा कि उनके पति सर्वेश्वर पाठक ने भी अपने इलाके के लोगों को आजादी की जंग लडने के लिए जागरूक और संगठित कर सहयोग करने का कार्य किया, जिसके कारण आज लोगों के बीच उनकी अमरगाथा का गुणगान किया जा रहा है। दोनों पति-पत्नी अंग्रेजी हुकूमत में भी लोगों के बीच शिक्षा बांटकर अलख जगाने का काम किए। शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि वे अंग्रेजों के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर लोगों को जागरूक व उत्साहित करते थे। इसलिए लोग उन्हे प्यार से बाबा व दादी कहकर पुकारा करते थे। 
इस मौके पर महेश सिंह राणा, आनंदलाल पाठक, धर्मेन्द्र कुशवाहा, चंद्रशेखर आजाद, पूजा कुमारी, मुन्नी पाठक के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -