अलीगंज के पलसाखुर्द में किराना स्टोर दुकान का हुआ शुभारंभ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 23 जून 2020

अलीगंज के पलसाखुर्द में किराना स्टोर दुकान का हुआ शुभारंभ

Aliganj News :- प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पलसा खुर्द में मंगलवार को जेनरल किराना स्टोर का शुभारंभ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समाजसेवी धर्मेद्र पासवान व राज्य प्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह व राजेश पासवान के द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।
समाजसेवी धर्मेद्र पासवान ने कहा कि अलीगंज बाजार की इस गांव से चार किलोमीटर दुरी तय कर बाजार खाध व अन्य सामग्री खरीद करने जाते थे। लेकिन गांव में ही किराना जेनरल स्टोर दुकान खुलने से सहुलियत प्रदान होगी। सुधीर प्रसाद सिंह ने कहा कि गांव में दुकान नहीं रहने से लोगों को चार किलोमीटर दुरी तय अलीगंज बाजार व चंद्रदीप जाना पड़ता था। अब ग्रामीणों को आवश्यक समान इस जेनरल स्टोर में आसानी से मिल जाएगी।
मौके पर राजेश पासवान, रघुनंदन पासवान, अनिल कुमार दास , चंद्रशेखर आजाद, धर्मेद्र पासवान, प्रमोद पासवान, अवधेश यादव, परमेश्वर रविदास, संजय साव के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement