अलीगंज : मंदरा गांव में कोरोना से बचाव को लेकर समाजसेवी ने चलाया जागरूकता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 25 जून 2020

अलीगंज : मंदरा गांव में कोरोना से बचाव को लेकर समाजसेवी ने चलाया जागरूकता अभियान

अलीगंज | प्रखंड के दीननगर पंचायत के मंदरा गांव में गुरूवार को समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतु ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा युवा मजदूरी के लिए दुसरे प्रदेश पलायन करते है  और जागरूकता की कमी के कारण यत्र तत्र रहकर रोगों से ग्रसित हो जाते है।

इसलिए हर लोग एक दुसरे को जागरूक कर एक दुसरे को सहयोग प्रदान करें ताकि इस महामारी से बचाव हो सके। उन्होंने दर्जनो ग्रामीणों को मास्क व साबुन देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ने बताया कि मैं लाकॅडाउन होने के बाद से ही लगातार सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क, साबुन व सैनिटाईजर देकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा हूं। सेवानिवृत्त प्राधानाधयापक सियाशरण प्रसाद यादव ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा क़ोई सेवा नही होती है।पुरा देश कोरोना जैसे गंभीर व खतरनाक वायरस से परेशान है। हर इन्सान एक दुसरे को इस विकट परिस्थिति में यथा संभव मदद व सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि हर लोग मास्क व साबुन तथा सैनिटाईजर का उपयोग कर सुरक्षित रह सकते हैं।इसलिए हर लोग मास्क उपयोग करें।मौके पर कांग्रेस के राज्य प्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह, सियाशरण प्रसाद यादव, विक्रमादित्य, सुधीर यादव, अवधेश यादव, संजय यादव, ओम प्रकाश प्रसाद, रंजीत शर्मा के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement