बिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका गिरने से 83 लोगों की मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 25 जून 2020

बिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका गिरने से 83 लोगों की मौत

पटना (Patna) | शुभम् कुमार : गुरुवार को बिहार (Bihar) में बारिश के दौरान ठनका गिरने से कुल 83 लोग असमय काल के गाल में समा गए, जबकि कई लोगों और जानवरों के घायल होने की भी सूचना है। आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी मृतकों की सूची पर अगर नजरें दौड़ाई जाए तो ठनका गिरने से गोपालगंज (Gopalganj) जिले में सबसे ज्यादा कुल 13 लोगों की मौत हुई है जबकि जमुई (Jamui) जिले में मरने वालों की संख्या 2 है। 
ठनके में जान गवाने वाले 83 लोगो के परिजनों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 4-4 लाख रुपए मुआवजे के तौर पर देने का एलान किया है। अगर बरसात की बात करें तो ये मौसम बिहार में खुशियों से कहीं ज्यादा आपदा लेकर आती है। हर साल वज्रपात होने से बिहार में सैकड़ों मौतें होती है और काफी ज्यादा जान-माल की क्षति होती है।

Responsive Advertisement