अलीगंज : कामरेड ब्रह्मदेव ठाकुर की 14 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 29 जून 2020

अलीगंज : कामरेड ब्रह्मदेव ठाकुर की 14 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी

Aliganj News (चन्द्रशेखर आज़ाद) :- सोमवार को कामरेड (Comrade) ब्रह्मदेव ठाकुर की मनायी 14 वीं पुण्यतिथि प्रखंड के गहलौर गांव में मनाई गई। माकपा के जिला सचिव नोखेलाल सिंह ने इसकी अध्यक्षता की।
सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिला सचिव श्री सिंह ने कहा कि ठाकुर जी की पुण्यतिथि शहादत के रूप में मनाया जाता है। वे किसानों, मजदूरों के सच्चे मसीहा थे। सदैव उनके हक व अधिकार के लिए संघर्ष की शुरुआत कर अंतिम सांस तक लडते रहे। डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि वे गरीबों रहनुमा बनकर सदैव उनके सेवा में तत्पर रहा करते थे। वे सरकार से लडकर गरीबों को पर्चा तक दिलाने का काम किया। माकपा के अंचल सचिव परमेश्वर यादव ने कहा कि ठाकुर जी जीवन भर गरीबों के लिए सदैव लडते रहे। वे गरीबों के हक व अधिकार की जंग से समझौता नही की। सामंतवाद से लडाई जारी रखा। 


कार्यक्रम में कई लोगों ने उनके किये कार्यो का बखान किया और उनके व्यक्तितव व कृतित्व का विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। मौके पर  सहदेव यादव, माकपा के अंचल सचिव परमेश्वर यादव, डॉ. उदय सिंह, अनिल यादव, सिंघेश्वर महतो, विजय कुमार, दिनेश कुमार,अजय कुमार, ईश्वरी प्रसाद के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -