गिद्धौर : प्रोग्रेस कोचिंग सेंटर रतनपुर के बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 27 मई 2020

गिद्धौर : प्रोग्रेस कोचिंग सेंटर रतनपुर के बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

अगर किसी व्यक्ति को अच्छे शिक्षक मिल जाय तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। गिद्धौर के रतनपुर में संचालित प्रोग्रेस कोचिंग सेंटर के बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा में उक्त कथन को चरितार्थ कर दिखाया है।

बच्चों के साथ सोनू तिवारी - (फाइल फोटो)

बीते दिन मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने पर उक्त कोचिंग के बच्चों के चेहरे खिल उठे। उक्त कोचिंग में पढ़ने वाले 28 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्णता प्राप्त की। सफल हुए बच्चों ने इसका श्रेय अपनी मेहनत, माता - पिता और साथ साथ सेंटर के  संचालक सोनू तिवारी को दिया है, जिन्होंने ने अपने बेहतर मार्गदर्शन से बच्चों के बीच सफलता के मूलमन्त्र को परोसा है।
इधर, प्रोग्रेस कोचिंग सेंटर रतनपुर के संचालक सोनू तिवारी बताते हैं कि  सम्बन्धित विषयों को पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को तैयारी करवाई गयी थी। फिर निरन्तर अभ्यास और मार्गदर्शन दिए जा रहे थे, ताकि बच्चों में आत्मविश्वास बना रहे। शिक्षक सोनू तिवारी ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा 2020 में उनके संस्था से कुल 28 बच्चे ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमे से अभय कुमार को 408 अंक, सौरभ कक 406 अंक, केशव को 399 अंक, सुजीत को 372 अंक आदि बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने इम बच्चों को बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Responsive Advertisement