सोनो : पति प्रेम में काफूर हुआ कोरोना का डर, सुहागिनों ने वटवृक्ष में बांधा रक्षा सूत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 22 मई 2020

सोनो : पति प्रेम में काफूर हुआ कोरोना का डर, सुहागिनों ने वटवृक्ष में बांधा रक्षा सूत


Sono (किशोर कुणाल) :- पति की लंबी उम्र को सलामती की कामना करते हुए शुक्रवार को महिलाओं ने पूरे श्रद्धा के साथ वट सावित्री की पूजा की। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वटवृक्ष के नीचे इकट्ठा हुई और पेड़ में कच्चा सूत लपेटकर पति के दीर्घायु की कामना की। साथ ही पेड़ की जड़ में खीरा, खरबूजा, पकवान आदि अर्पित कर पूजा अर्चना की।


प्रखंड मुख्यालय के काली स्थान, घनश्याम स्थान, हाई स्कूल, कटियारी, पंच पहाड़ी सहित दर्जनों स्थानों पर स्थित वट वृक्ष की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से ही जुटने लगी थी। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखी। मान्यता है कि इस व्रत के प्रताप से पति पर आए संकट दूर हो जाते हैं और दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाता है।इसी को लेकर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने जल ग्रहण किया और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। हालांकि इस दौरान कई जगहों पर लॉक डाउन की बंदिशें टूटती नजर आई। बट वृक्ष के समीप इतनी भीड़ थी कि सोशल डिस्टेंसिंग समाप्त हो गया था। वट सावित्री की पूजा के दौरान सुहागिन महिलाओं में कोरोना के संक्रमण का तनिक भी डर नहीं दिखा। पति के प्रेम में कोरोना के डर को भी इन महिलाओं ने मात दे दिया।कोरोना के डर से बेखौफ बट सावित्री का पूजा अर्चना कर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की मंगल कामना एवं परिवार के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Responsive Advertisement